अतिथियों द्वारा ध्वज उतारकर शिक्षा अधिकारी को सौपा,व समापन की गई घोषणा
HR Times News नरसिंहपुर :- तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय वालीबाल प्रतियोगिता महाकुंभ का समापन स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड मैदान पर चल रहे 66 वी राज्य स्तरीय शालेय वालीबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ का समापन राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी की अध्यक्षता, नर्मदा पुरम संसद राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य विधायक जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति काकोडिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष पण्डित नीरज दुबे, उपायाक्ष अजीत ठाकुर,जिला संघ अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न किया गया। उपस्थित अतिथियों ने व्हालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल रोमांचक मैच का आनंद लिया और सभी अतिथियों का पुष्पहार स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं प्रतिवेदन का वाचन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.पी.कुर्मी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय व्हालीवाल प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों को उत्साह पूर्वक खेल के प्रति रुचि देखते हुए सभी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए समुचित प्रबंध की झलक और खिलाड़ियों की खुशी जाहिर की जिससे संपूर्ण जिले के साथ हम सभी गौरवान्वित हैं। आयोजन समिति की प्रसंशा करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिंदगी भी खेल है, खेल ही जिंदगी को बनाती है। खेल भावना के साथ खेलने से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क का विकास है । कार्यक्रम के दौरान मैदान एमएलबी स्कूल की छात्राओं द्वारा आतिशबाजी की गई कारमेल बैंड दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम या गया और साथ ही सभी संभागों की टीम ने ध्वज लेकर मार्च किया ।
रोमांचक मुकाबले में बालक वर्ग व बालिका वर्ग
रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर संभाग (विजेता)
जबलपुर संभाग (उप विजेता) और बालिका वर्ग जबलपुर संभाग (विजेता ) उज्जैन संभाग (उप विजेता) रहे।
थर्ड बेच
थर्ड बैच में बालक वर्ग में आदिवासी कार्य विभाग बालिका वर्ग में सागर संभाग विजयी रहे। और अतिथियों द्वारा बालक/बालिका वर्ग की विजेता उपविजेता एवं थर्ड बैच टीम को कप, मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में भोजन व्यवस्था के लिए सहायक शिक्षक निरंजन सिंह रघुवंशी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हेतु रेफरी को भी सम्मानित किया गया।
व्हालीवाल प्रतियोगिता समापन दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी सहित योजना अधिकारी जी.के.नायक, एडीपीसी जी एस पटेल, डीपीसी एस के कोष्टी, प्राचार्य आर के श्रीवास्तव, रघुवीर सिंह लोधी डा.अशोक उदेनिया, योगेश शर्मा, उमाशंकर छिरा, आशीष नामदेव,नीरज वाजपेई, बृजेश नेमा, जय कुमार सोनी,धनीराम मेहरा, प्रभारी प्राचार्य आर जी ठाकुर , भूपेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र चौरसिया, समस्त व्यायाम शिक्षक, की विशेष सहयोग के साथ उपस्थिती रही।
अंततः कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रतियोगिता के तकनीकी निर्णायक मनीष कटारे, सह सचिव देवेश वैद्य द्वारा एवं संचालन दीपक अग्निहोत्री, संजय चोबे द्वारा किया गया । और समापन के अवसर पर आमंत्रित सम्माननीय अतिथियों का जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया एवं अतिथियों द्वारा ससम्मान ध्वज उतारकर शिक्षा अधिकारी को सौंपकर प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की गई ।
0 Comments