शिव शक्ति दरबार में रुद्री निर्माण का हुआ आयोजन

 शिव शक्ति दरबार में रुद्री निर्माण का हुआ आयोजन

विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR  Times News सालीचौका  :- इस समय चल रहे शारदीय नवरात्र में नगर में हर तरफ माता रानी के दरबार सजे हुए हैं।
नगर में दर्जनों जगह माता रानी  पंडालों में अपने सभी रूपों में विराजमान है कई जगह माता रानी के समक्ष भक्तों द्वारा भजन कीर्तन भी सुबह शाम दोपहर में चल रहे हैं एवं दरबारो में नगर भोज कन्या भोज भंडारे भी पंचमी से लगातार जारी है, अन्य जगह भगवान श्री राधे कृष्ण जी भी भक्तों ने विराजमान किए,नगर के मेन बाजार पूर्व पुरानी चौकी के सामने शिव माहिमा समिति द्वारा देवों के देव महादेव शिव शक्ति के साथ भगवान के 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं। आज शनिवार  को सुबह आरती पश्चात शिव शक्ति के पंडाल में शिव माहिमा समिति के सदस्यों ने एक और भगवान शिव की रुद्री निर्माण का एक सुंदर आयोजन रखा, जिसमें नगर के शिव शक्ति के भक्तों ने माताओं बहनों ने युवा साथियों ने इस आयोजन में हजारों की संख्या में  रुद्री निर्माण में भगवान का अभिषेक कर  कार्यक्रम का आयोजन किया। और अपने जीवन में कई गुना पुण्य कमाया।

Post a Comment

0 Comments