अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सुंदरकांड का आयोजन वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर:—अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर क्षेत्रीय वरिष्ठ जन परिषद द्वारा पंडित राजेंद्र शर्मा के निवास पर सभी वरिष्ठजन के सुख स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल कामना के साथ संकीर्तन समाज के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । सनातन संस्कृति के अनुसार सभी वरिष्ठजनो का तिलक पुष्पहार शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया । साथ ही सेवानिवृत वयोवृद्ध वरिष्ठ पंडित जगत नारायण तिवारी जी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा व्ही पी गिरदोनिया जी के जन्मदिवस पर क्षेत्रीय वरिष्ठजन परिषद द्वारा शाल श्रीफल तिलक पुष्पहार से सम्मान कर सुख स्वास्थ्य जीवन हेतु मंगल शुभकामनाएं दीं।
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय वरिष्ठजन परिषद के अध्यक्ष डा पंडित महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सी बी शर्मा, सचिव पंडित गणेश चतुर्वेदी, आरके नेमा ,महेश नेमा, आर के गुप्ता ,श्रवण कुमार पटेल, सीएस कोरी, यूएस उपाध्याय, डीपी तिवारी सहित संकीर्तन समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही ।


0 Comments