अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के रूप में मनाया सालीचौका

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के रूप में मनाया सालीचौका

विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News सालीचौका:- वीते शनिवार एक अक्टूबर 22 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर परिषद 
सालीचौका में मान वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 जिसमें नगर के वरिष्ठजन /व्रद्धजनों का निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा तिलक कर फूल माला साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा 100 वर्ष पूर्ण कर चुके नगर के दो वरिष्ठ महिलाओं को शतायु सम्मान पत्र, साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजन श्री चौबे गुरुजी द्वारा अपने उदबोधन में नगर हित में विकास कार्यों की बात कही, कार्यक्रम के अंत मे युवा पार्षद जितेंद्र राय द्वारा वरिष्ठजनों द्वारा दिए गए परामर्श तथा नगर हित में विकास कार्यों किये जाने की बात कही तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर के वृद्धजनों के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कैलाश सिलावट, उपाध्यक्ष छोटी बाई बड़कुर, पार्षद जितेंद्र राय, अमरीश राय, किरण मेहरा, त्रिवेणी बाई पटेल, राजेश पटेल, हेमवती पटेल, हक्के लाल हरिजन, ममता अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण बड़कुर गणमान्य व्यक्तियो दुर्गा प्रसाद पटेल,रामदयाल पटेल, सुरेश पटेल, संतोष अग्रवाल सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा  सहित नगर परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments