बजबजा रही गंदगी, मजबूरन निकल रहे स्कूली बच्चे, किसान सभा ने सचिव को सौंपा ज्ञापन सालीचौका
✍ प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा ✍
✍संवाददाता विमलेश श्रीवास ✍
नरसिंहपुर - वीते दिवस मध्यप्रदेश किसान सभा इकाई सहावन तहसील गाडरवारा द्वारा सहावन ग्राम पंचायत सचिव तेजराम वर्मा को वार्ड क्रमांक 4 में नाली एवं सी सी सड़क निर्माण कराये जाने ज्ञापन सौंपा है।
किसान सभा द्वारा मांग की गई है कि इसी वार्ड क्रमांक 4 की रास्ताओ से स्कूल के लिये छात्र छात्राएं आवागवन करते हैं । नाली रोड न होने से ग्रामवासियों द्वारा निस्तार के गंदे पानी और कीचड़ में से स्कूली बच्चों को आना जाना पड़ता है, एवं वार्ड वासी भी गन्दगी में रहने मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि शीघ्र ही उक्त रोड एवं नाली का निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की जावे।
ज्ञापन में तहसील समिति से वर्मा, वार्ड क्रमांक 4 की पंच सुमंत्रा बाई, राहुल सराठे, अरविंद लोधी, कुलदीप धर्मबीर, पुरषोत्तम, ,चेनसिंह ठाकुर के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
0 Comments