मिट्टी का ढेर फिसलने से 4 बच्चे घायल
HR Times News नरसिंहपुर नगर से लगे ग्राम मगरधा के समीप मिट्टी का ढेर खिसलने से 4 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए । जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के इएमटी हेमंत प्रजापति और पायलट शेख इस्लाम घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि मिट्टी के ढेर के पास बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान मिट्टी का ढेर खिसल गया जिससे बच्चे घायल हो गए। घायलों की उम्र 10 से 15 के बीच है।
0 Comments