मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा सौंपा ज्ञापन "अपर कलेक्टर शाह"
जन समस्याओं का निराकरण ना होने पर 15 दिवस बाद होगा आंदोलन
✍ प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा ✍
✍संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट✍
नरसिंहपुर सालीचौका: - मध्यप्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट आफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एवं कलेक्टर महोदय के नाम 18 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही कर निराकरण करने प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में मुख्य रूप से अनुबिभागो द्वारा धरने प्रदर्शन की अनुमति, मूंग के शेष रहे किसानों को तत्काल भुगतान करने, किसानों के कर्जे माफ करने,सभी प्रकार के रासायनिकखाद की सोसायटियों में हमेशा उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कालाबाजारी पर रोक लगाने, व्यापारियों द्वारा खाद के साथ जबरन अन्य सामग्री दिये जाने पर तत्काल कार्यवाही कर लायसेंस निरस्त करने, किसानों को 10 घण्टे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने, अतिवृष्टि से नुकसान हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने, धान फसल में अतिवृष्टि से दाने में डामच की स्थिति में समर्थन मूल्य पर खरीदा जाय या मंडी रेट में जाने पर भावन्तर की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाये, ज्ञापन में दर्शित 9 कच्ची सड़कों पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराया जावे, नरसिंहपुर कलेक्टर सी बी एम चक्रवर्ती के समय स्वीकृत पलेरा बारछी रोड एवं पुलिया का तत्काल कार्य शुरू किया जाए । बैरागढ़ पौड़ी रोड स्वीकृत है तत्काल कार्य आरंभ किया जाय, घुतंगो से पचामा,भटरा, अमांडा, बारछी होते हुए मुख्य बारहा बड़ा रोड रहमा तक बिगत दिनों मशीन से नाप हो गया है कार्य आरंभ कराया जाय। बसुरिया ग्राम हाईस्कूल के आसपास का अतिक्रमण सहित अन्य अतिक्रमण जो तहसीलदार और एसडीएम मेडम के संज्ञान में हैं।
तत्काल हटाये जावें । पँचायत स्तर पर हर 3 माह में आधार कार्ड हेतु शिविर लगाए जावें, ग्राम पंचायत पचामा की जांच पत्र क्रमांक 1609/2019-20 चीचली दिनांक 14/2/2020 के अनुसार, जांच दल प्रभारी सहायक यंत्री ए के शुक्ला का ट्रांसफर हो जाने से 14/2/2020 से अधूरी पड़ी है। तत्काल नया जांच दल बनाकर शुरू की जावे। गौशालाओं के अधूरे निर्माण कार्य की जांच कर तत्काल पूर्ण कराई जाकर संचालित की जावे, आवारा पशुओं की तत्काल व्यवस्था की जावे, शासकीय भूमियों पर निवासरत परिवारों को वहीं के पट्टे दिये जावें, 171 दिन चले रहमा धरनेकी शेष मांग आवासों की जांच तत्काल की जावे। चीचली थाने में रमेश उर्फ पप्पू वल्द यदुराज लोधी बारहा बड़ा निवासी एवं साईंखेड़ा थाने द्वारा गोपाल चौधरी वल्द तखत सिंह किरार मुआर निवासी के खिलाफ बनाए गए झूठे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जावे।
किसान सभा द्वारा दिये गए ज्ञापन में चेतावनी दी है यदि शासन प्रशासन 15 दिन में उक्त मांगो पर आगे कार्यवाही करते हुए निराकरण की ओर नही बढ़ता है तो गाँव गाँव रास्ते रास्ते जिला ब्लाक तहसीलों पर धरना प्रदर्शन आंदोलन चक्काजाम, आमरण अनशन करने मजबूर होगा जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
0 Comments