अब अधिकतर जगह दर्शन दे रही चमत्कारिक मुस्कान बाली मां जगत जननी
विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News सालीचौका :-विगत वर्ष नरसिंहपुर के पास ग्राम बरहेटा में अपनी दिव्य मुस्कान से भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली मां जगतजननी की भव्य प्रतिमा देखने को मिली थी,जिसने देखते ही देखते संपूर्ण भारत में भक्तों का मन मोह लिया था और एक बड़े जनसैलाब ग्राम बरहटा की भूमि पर देखने को मिला,साथ ही मातारानी की शोभायात्रा भी ऐतिहासिक ढंग से निकली जिसके दर्शनों हेतु लाखों भक्तजनों का जनसमूह नगर की सड़कों पर उमड़ आया था,।
गत वर्ष की स्मृतियों को पुनः ताजा करने इस वर्ष वही मुस्कान दर्शानीर्थीयो ग्राम सहावन, में ही देखने को मिल रही,उल्लेखनीय हैं कि पवन प्रजापति छिन्दवाड़ा जिले के सिगोडी के द्वारा निर्मित प्रतिमा
सिगोंडी के मूर्तिकार पवन प्रजापति के द्वारा निर्मित हसमुंख देवी प्रतिमा आदि शक्ति दुर्गा उत्सव समिति सहावन, में इस वर्ष देखने को मिल रही। गत २६ सितंबर को उपरोक्त पंडालों सिंगौड़ी के कलाकार पवन प्रजापति द्वारा निर्मित मातारानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, हसमुंख दुर्गा प्रतिमा का ग्रामीण क्षैत्र मै विभिन्न दुर्गा समितियों ने भी देवी जी की स्थापना की है, देवी दर्शन के लिए सभी समितियों ने आवश्यक व्यवस्था की हैं।26 सिंतबर बैठकी के दिन जहाँ नगर सहावन खैरापति मंदिर में सुबह से जलार्पण करनें वाले देवीभक्तो की भीड रही।
0 Comments