मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे,लोक निर्माण विभाग के कुछ शास.आवास जूझ रहे निवासरथ वाशिंदे, फैल रही बीमारियां

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे,लोक निर्माण विभाग के कुछ शास.आवास, जूझ रहे निवासरथ वाशिंदे, फैल रही बीमारियां
हेेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर:- जिले का सबसे बड़ा पवित्र स्थान सदर मंदिर शक्तिपीठ के पीछे सदर कॉलोनी शासकीय आवास मैं रहने वाले बाशिंदे अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज भी मोहताज देखे जा रहे हैं और आए दिन बीमारियों के शिकार हो रहे हैं सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्षिक बजट तो आता है लेकिन रखरखाव के नाम पर आने बाली बजट की राशि बड़े बड़े बंगलों में खर्च होना बताई जा रही है इसलिए लोक निर्माण विभाग के छोटे-छोटे शासकीय आवास आज भी जर्जर हालत में देखे जा सकते हैं

मूलभूत सुविधाओं को लेकर मोहताज शास. आवास

सदर मंदिर के पीछे लोक निर्माण विभाग के बने हुए  शासकीय आवास क्रमांक H26 व H27 आज तक मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हम बता दें कि स्थानीय निवासियों ने बताया कि मूल समस्या सेप्टिक टैंक व नाली का ना होना है जिसके कारण मलमूत्र की निकासी नहीं हो पा रही है। और यह मलमूत्र खुली नाली में बह रहा है, जिससे मच्छरों से लेकर अन्य बीमारियां फैल रही हैं, एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन को लेकर वाही वाही लूटते हैं, दूसरी ओर स्थानीय बाशिंदे स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन के शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अम्लों को इस बात से कोई सरोकार है साहब ।

Post a Comment

0 Comments