अहिंसा एवं सत्यता के मार्ग पर चलने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर बंद मिली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़
सचिव जीआरएस का तानाशाही रवैया एक महीने से नहीं खोली गई ग्राम पंचायत
HR Times News नरसिंहपुर:- जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ का यह मामला जहां पर एक महीने से लगातार ग्राम पंचायत बंद रह रही हैं जब आज ग्रामीणों ने मीडिया के साथियों को बुलाकर अपनी परेशानी सुनाई तब ग्रामीणों द्वारा जीआरएस एवं सचिव पर कसा तंज कि लगभग एक महीने से ग्राम पंचायत बंद है लोगों के काम नहीं हो रहें यदि काम नहीं करना तो ग्रामीणों को गुमराह ना करें बीते दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर भी ग्राम पंचायत नहीं खोली गई जिला पंचायत सीईओ से निवेदन है कि ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ पंचायत में अंधेर नगरी चौपट राजा के चलते खेल पर जिला प्रशासन को विराम लगाना चाहिए ।
0 Comments