आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद संपन्न

2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद
हेमराज विश्वकर्मा 
HR  Times  News नरसिंहपुर :- गत दिवस दोपहर 1:00 बजे ग्राम पंचायत रोसरा बिपतपुरा में आम आदमी पार्टी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता (बापू) महात्मा गांधी जी की जयंती पर पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं ने बापू की फोटो पर पुुष्पमला अर्पित करते हुए सभी ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यकर्ता संवाद के दौरान जिले की चारों विधानसभाओ से उपस्थित कार्यकर्ताओं में  चल रहे सदस्यता अभियान की कुछ सूचियां जमा करने की बाद भी सदस्यता को लिए निरंतर रखने पर चर्चा की गई। बैठक की पहली कड़ी में नरसिंहपुर विधानसभा को लेकर विशेष मंथन किया गया और चर्चा शुरुआत में शहर के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा जैसे कार्यक्रम चलाने की चर्चा की गई । बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित जिलेभर से आए हुए कार्यकर्ता मौजूद रहे । सभी ने पार्टी को अपने अपने स्तर से आम आदमी पार्टी को मजबूत कैसे किया जाए इस पर जोर देते हुए अपने अपने उद्बोधन देकर संकल्पित हुए ।

गोंडवाना जिला अध्यक्ष के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर दर्जनों से सम्मिलित

 गोंडवाना पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष की सोच अनुसार इनके साथ दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की क्योंकि 2023 मध्यप्रदेश में केजरीवाल का लक्ष्य विधानसभा में पार्टी के अधिक से अधिक लोगों को सत्ता में लाना है । यह सोच अब गांव गांव पहुंच चुकी है । इसी कारण आम आदमी पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज सम्मिलित हुआ हूं । और मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ना है । और प्रयास रहेगा कि सत्ता हासिल करने में मेरी भूमिका रहेगी । कार्यकर्ता संवाद में उपस्थित विमल बानगात्री, विपिन बैरागी, मुकेश राकेशईया, शैलेंद्र सिंह जाट, प्रीतम विश्वकर्मा, डॉक्टर जेपी सोनी, पत्रकार मनजीत छाबड़ा, भार्गव जी,सहित  की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments