मिलावटी मिठाइयां और सिंथेटिक खोवा दौड़ रहा व्यापारियों के दर,आवाम के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
संवाददाता विमलेश श्रीवास सालीचौका
HR Times News नरसिंहपुर :- दीपावली त्यौहार आते ही गाडरवारा के संपूर्ण क्षेत्रों में चाहे सालीचौका,साईंखेड़ा, चीचली, और गाडरवारा सहित कुछ होटल संचालक अपनी अपनी होटलो से मिलावटी मिठाइयों के नाम गोरखधंधा कर रहे हैं।
छापामारी कर ले गए सैंपल
बीते दिवस गाडरवारा बीकानेर मिष्ठान भंडार से खानपान संबंधित अन्य और खाद्य सामग्री विभागीय अधिकारी द्वारा सैंपल बतौर भेजा गया और दूसरी ओर सालीचौका नगर में भी खाद्य अधिकारी ने नगर की होटलों में जाकर खाद संबंधित सभी सामग्री चेक कर ख़ानपान सैंपल लेकर पेक कर लिए, आगे देखते हैं। अधिकारी सैंपल लेने के अलावा कुछ करते हैं कि नहीं चहूं और मिलावटी मिष्ठान व पकवान बिक रहा है, और विभागीय अधिकारी मौन साधना में रहते हैं । लेकिन त्यौहार आते ही सैंपलिंग का खेल शुरू कर देते हैं। सिंथेटिक खोवा मिठाइयों में भरपूर उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मिलावटी सामान मिठाइयों में मिलाए जा रहे हैं। और पहले से ही होटलों के बाहर खानपान की चीजें समोसा, भाजीबडा, जलेबी, भजिया खुलेआम रखे रहते हैं घटिया मिलावटी तेल से बनी पकवान साहब, फिर भी कारवाही का ना होना क्षेत्रीय आवाम में विभागीय अधिकारियों की छवि धूमिल हो रही है।
सूत्रों का कहना है
अजब खेल की गजब कहानी
कुछ अधिकारियों के घर चाय,नाश्ता से लेकर रुपए पैसा तक भरपूर पहुंच रहा यही कारण है कि कार्यवाही नहीं होती है और मिलावट खोर दुकानदारों के हौसले बुलंद होते हैं। ना तो होटलों में साफ सफाई रहती है और ना तो वह होटले व्यवस्थित है आलम यह है कि गंदगी बजबजाती रहती है । और खाद्य विभाग में पदस्थ धनपिपासुओ की अपने अपने लिए भरपूर मिलावटखोर दुकानदारों से धन उगाही कर रहे हैं।
घरेलू गैस दुकानों में उपयोग
नगर की होटलों में घरेलू गैस का उपयोग चलन बढ़ता जा रहा है खाद्य विभाग अधिकारी इस तरह की उपयोगिता पर शिकंजा नहीं कस पा रहे बल्कि मूकदर्शक होकर अपना काम निकाल रहे हैं। दीपावली आते ही विभागीय अधिकारियों ने दौरा करना प्रारंभ कर दिया कहीं गाडरवारा कहीं चीचली, तो कहीं सालेचौका सहित ग्रामीण क्षेत्रों कि मिठाई दुकानों पर छापामारी की गई । जबकि इनकी शय के बिना कोई न तो मिलावटी मिठाई बेच पाएगा और न ही सिंथेटिक खोवा सहित अन्य सामग्री ? सेंपलिंग की हैंडलिंग जब तक बंद नहीं होगी, तब तक मिलावट का कारोबार घोड़े की तरह चलता रहेगा ।
0 Comments