*सजी है दुकाने,रोनक नहीं, फिर भी तेजी से दौड़ रहा 52 पत्तों का जूआफड*
सजी है दुकानें, रौनक नहीं, फिर भी तेजी से दौड़ रहा 52 पत्तों का ,जिले भर में जूआफड़
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News सालीचौका:- धनतेरस दीपावली त्यौहार के मौके पर जहां बाजारों में साफ सफाई के अलावा दुकानों में साथ साज-सज्जा सुंदरता दिखाई देने लगी, लेकिन बाजार के माहौल में ग्राहकी के दौर में रौनक उड़ी उड़ी देखी जा सकती है।क्योंकि क्षेत्र में फसल लेट आने के कारण रुपया की कमी दिखाई दे रही हैं ऊपर से महंगाई की मार है इस कारण बाजार में रौनक दिखाई नहीं दे रही।
*सक्रिय हुए जुआफड माफिया*
वैसे तो जिले भर मैं कई जगह 52 पत्तों के खेल मैं पारंगत नामजद चिन्हित लोगों की खबरें पूर्व में दैनिक जयलोक अखबार में प्रकाशित हो चुकी हैं और लगभग वही लोग त्यौहार आते ही जिले भर में सक्रिय हो चुके हैं इसी तर्ज पर चल रहे हैं सालीचौका आसपास के क्षेत्रों में जुआफड संचालक पहले से ही सक्रिय हैं और अब तो मिनटों में लाखों के दांव फेंकना शुरू हो गए हैं। दीपावली त्योहार के सीजन में जुआफड गली-गली व खेत खेत देखे जा रहे हैं । सूत्रों का कहना है कि यह कारोबार बगैर सेटिंग के संभव नहीं है। कुछ सेटिंग में तो कुछ वगैर सेटिंग में 52 पत्तों के खेल लगातार दिखाई देने लगे हैं। अभी तक सुनाई नहीं दिया कि पुलिस ने कहीं जुआफड पकड़ा हो ? कहां गई जिले की वह पुलिस जो बीते दो बरस पहले तक थी जो माफिया वर्ग को जमीन के 100 गज नीचे से निकालती थी ।
0 Comments