किसान सभा इकाई ने सोपा सचिव को ज्ञापन,जल्द निराकरण न होने पर होगा जनांदोलन,

,मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा ज्ञापन,जल्द निराकरण ना होने पर, होगा आंदोलन
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास

HR  Times News नरसिंहपुर सालीचौका  , समीपस्थ बसुरिया में मध्यप्रदेश किसान सभा इकाई द्वारा सचिव ग्राम पंचायत बसूरिया के नाम ग्राम पंचायत कार्यालय में ज्ञापन में मांग की गई है कि दबंगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसे तत्काल हटाया जाए। हाईस्कूल बसूरिया से लगे नाले पर बनी अबैध दुकानों को हटाकर नाले की सफाई की जावे जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को सुगमता से आना जानाा हो सके यहां आलम यह है कि वह स्थान गंदगी से भरा पड़ा हुआ है गंदगी के कारण राजस्थान बदबू मारती है यदि स्वच्छता अभियान को बरकरार रखा जाए तो राहगीर गन्दगी एवं मच्छरों से बचेंगे और बदबू से निजात पाते हुए बीमारियों से भी निजात मिलेगी । इतना ही नहीं यदि हाईस्कूल ग्राउंड का पुराव किया जाए जिससे उसमें पानी न रुके नाले द्वारा गंदगी सेे भरा पानी बाहर निकाला जा सके। 

मजदूरों के बंद जॉब कार्ड तत्काल चालू हो

मजदूरों के बंद पड़े जाबकार्ड चालू किये जावें। और बसूरिया ग्राम में हर रास्ते पर पानी बहता है पँचायत व्यवस्था कर नाली निर्माण शीघ्र कराये। 
      एस डी एम महोदया द्वारा हाईस्कूल की गंदगी व नाले पर अबैध दुकानों को हटाने का सचिव सरपंच को कहा था जिस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया आज पन्द्रह दिन से अधिक समय हो गया है। ऐसे लापरवाह जिम्मेदारों का तत्काल स्थानांतरण किया जावे जिससे ग्राम पंचायत तत्काल उपरोक्त समस्याओं का निदान कर सके। अन्यथा किसान सभा इकाई धरना प्रदर्शन (आंदोलन) करने मजबूर होगी । जिसकी जबाबदारी प्रशासन की होगी।
    उक्त ज्ञापन में बसुरिया इकाई अध्यक्ष बिश्राम वर्मा,हेमराज वर्मा ,दीना वर्मा,परसोत्तम वर्मा, कमलेश,ओमकार मंजू, आजाद,रामकुमार, किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, के अलावा अन्य ग्रामीण साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments