बरगद वृक्ष पर आकाशीय बिजली का कहर, सिद्ध बाबा मूर्ति क्षतिग्रस्त ,15 घायल ,दो गंभीर
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News गाडरवारा सालीचौका :- आज सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोग झुलस गये,जानकारी मुताबिक चीचली थाना अंतर्गत सालीचौका के समीप ग्राम पंचायत इमलिया, (पिपरिया) की घटना, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और गांव के पास स्थित बरगद के झाड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए, हम बता दे कि वही बरगद के झाड़ पर गिरी आकाशीय बिजली से घटित हुई घटना में सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल गाडरवारा ईलाज के लिये लाया गया ।
खबर मिलते ही लगा अस्पताल परिसर में हुजूम
जानकारी लगते ही अस्पताल परिसर में लोगों का हुजूम लग गया इसके पहले से देखा जाए तो इस वर्ष आकाशीय विजली गिरने से लगभग एक दर्जन लोगों की मौतें हुई हैं। इस घटना में कोई जनहानी तो नही हुई.।
ग्राम इमालिया (पिपरिया) में नदी के पास सिद्ध बाबा मंदिर पर बड़े बटवृक्ष से बिजली टकराते हुए सिद्ध बाबा की मूर्ति पर गिरी जिससे सिद्ध बाबा की मूर्ति को भारी छति हुई ।
0 Comments