तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलों योग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

दमोंह०तेंदूखेडा़
HR TIMES NEWS -
संवाददाता-लक्ष्मण रैकवार
कलेक्टर श्री कृष्ण कुमार चेतन्य जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी दमोह एस.के.मिश्रा के संरक्षक में तेंदूखेड़ा तहसील के  18 शासकीय हाईस्कूल हायर सेकंडरी स्कूलों में योग प्रतियोगिता विद्यालयों प्राचार्य की अध्यक्षता एवं निर्णायक मंडल योग क्लब प्रभारी एवं योग शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष सम्पन्न हुई। जिसमें तेंदूखेड़ा से  720  छात्र-छात्राओं ने सहभागिता रही।
चयनित छात्र-छात्राओं के लिए 10/09/2022 को विकास खण्ड स्तरीय योग प्रतियोगिता विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बी. के. डोंगरे जी की अध्यक्षता मैं आयोजित की जाएगी।
माह अक्टूबर में योग प्रतियोगिता आयोजित होगी। विकासखंड योग प्रभारी तेंदूखेड़ा महेंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि 
म.प्र. योग आयोग गठन के बाद 
विद्यालयों स्तर पहली बार शासनादेश में योग प्रतियोगिता की गई। तेंदूखेड़ा विकास खंड योग प्रभारी  श्री महेंद्र सिंह मरकाम ने सभी नागरिक अपील की एक योग सदा निरोग।
पहला सुख निरोगी की काया

Post a Comment

0 Comments