मप्र, छत्तीसगढ़ राज्य सयुक्त पेशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर 4 सूत्रीय माँग


मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

✍प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा ✍

HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर:-✍ आज मप्र, छत्तीसगढ़ राज्य सयुक्त पेशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर 4 सूत्रीय मांगों 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 6वे एवं 7 वे वेतनमान का 32 एवं 27 माह का एरियर्स भुगतान, धारा 49 की समाप्ति, चिकित्सा सुविधा को लेकर मुख्य्मंत्री केे नाम मप्र को जिला प्रशासन अधिकारी पूजा तिवारी के माध्यम से  एस, के चतुर्वेदी अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज नरसिंहपुर द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन के पूर्व साक्षरता स्तंभ पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से जिला कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम कुरील को नियुक्त किया गया। एवं तहसील शाखा नरसिंहपुर का गठन किया गया जिसमे संरक्षक कमलेश जाट एवं विनोद शर्मा , अध्यक्ष प्रभाकर राजपूत, सचिव लेखराम विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता,उपाध्यक्ष गणेश चतुर्वेदी एवं त्रिलोक जाट, संयुक्त सचिव रामाधार साहू को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एस,के, चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष, विजय दुबे सचिव, शिवकूमार जाट उपाध्यक्ष, डी, एस, चौधरी, डा, महेश त्रिपाठी,खरे जी, मेहरा जी सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments