शंकराचार्य नेत्रालय मेडिकल स्टोर का किया गया उद्घाटन


शंकराचार्य नेत्रालय मेडिकल स्टोर का किया गया उद्घाटन
HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर- शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती चेरीटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित शंकराचार्य नेत्रालय में नवनिर्मित भवन में सर्वप्रथम प्रातः पंडित राजकुमार शास्त्री द्वारा भगवान सत्यनारायण कथा  की गई । और सायं स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज और साथ में आचार्य राम कृष्णानंद जी ने नवनिर्मित भवन में मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया उद्घाटन समारोह में शामिल आनंद तिवारी, डा श्रीकांत पटेल, डा अनुज प्रताप सिंह, राजेश सेन,  मुकेश पाठक, अमित उमेर, दीपक सराठे, तेजपाल और समस्त नेत्रालय स्टॉफ मौजूद रहा ।

Post a Comment

0 Comments