तेंदूखेडा़ मुख्यालय से 20 किलोमीटर ग्राम पंचायत झलोन में नव निर्वाचित सरपँच ने अपना कार्य भार सम्भाल लिया है।विगत सरपँच के द्वारा ग्राम विकास को गर्त में ढकेल दिया था।ग्राम पंचायत झलोन पूरे सात वर्ष का कार्य काल विवादित रहा है।मनरेगा, पंच परमेश्वर आदि योजनाओं के तहत भारी भृष्टाचार कि खबरे समय समय पर आती रही है।पूर्व सरपँच सचिव पर करीब 15लाख रुपये की रिकबरी भी निकली थी।ग्राम पंचायत झलोन की काली राते समाप्त हो चुकी है।एवम नए विकास रूपी सवेरा हो चुका है नए सरपँच अनिता/चक्रेश जैन के आते ही ग्रमीणों के मजदूर भाइयो के लिए रोजगार कि ब्यवस्था की।ग्राम पंचायत झलोन में धनेटा मार्ग पर एक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है जिससे लोगो को रोजगार तो मिल रहा है और ग्राम का विकास भी हो रहा है।ग्राम झलोन में अभी तक कोई खेल मैदान बना ही नही था जिससे खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका नही मिल पा रहा है।अगर सामने कोई साधन हो तो उसकी उपयोगिता बढ़ ही जाती है।नवविर्वाचित सरपँच ने आते ही रोजगार और विकास दोनों का समायोजन किया है।वारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों में रोजगार शून्य हो जाता है।ऐसे में मनरेगा योजना ही एक मात्र सहारा रहता है जहाँ पर ग्राम के परिवेश में ही मजदूरों की काम दिया जाता है और मजदूरी का भुगतान उनके खातों में कर दिया जाता है।सरपँच के कार्यो से ग्रामिण जनता एवम मजदूर वर्ग में खासा उत्साह है।
ग्राम पंचायत सरपँच ने बताया कि अभी तक खेल मैदान के जरिये15 मजदूर रोज एवम4 मिस्त्री रोज काम कर रहे हैंमेरा लक्ष्य गाँव का विकास एवम मजदूर भाइयो के लिए सदैव रोजगार मुहैया कराना
0 Comments