रजक जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने संयुक्त मोर्चा की पदयात्रा प्रारंभ
हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :--रजक जाति को अनुसूचित जाति मे शामिल करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा रजक समाज द्वारा पदयात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई जो 9अक्टूबर को मा.मुख्यमंत्री जी के निवास स्थान पर पहुंच कर अपनी मांग रखेगी । सर्वप्रथम सभी पदयात्रियों एवं समाज के लोगों द्वारा नरसिंह भगवान का दर्शन व पूजनकिया।उसके बाद सभा का आयोजन हुआ जिसमें पदयात्री श्री कैलाश नाहर जशवंत मालवीय मानसिंह कैलाश पटेल जी.डी.मालवीय परमानंद रजक सभी भोपाल राकेश रजक ग्वालियर द्वारा संत श्री गाडगे महाराज जी का पूजन किया गया ।
पदयात्रा को समर्थन दे रही ए.बी.डी.एम. रजक समाज जिला नरसिंहपुर की टीम के जिला अध्यक्ष कुंवरमन रजक राष्ट्रीय संगठन सचिव बी.डी.रजक चौधरी निरपेंद्र सिंह रामरतन रजक श्यामलाल रजक मूलचन्द रजक शारदाप्रसाद रजक सहित जिला की पूरी टीम व सभी सजातीय लोगों ने स्वागत किया।
पदयात्री एवं सभी वक्ताओं ने अपने उद्ववोधन मे एक स्वर से रजक जाति को अनुसूचित जाति में करने की मांग सरकार से की। समाज व संगठन के द्वारा कई वर्षों से मांग की जा रही है किन्तु सरकार से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यात्रा के मुखिया कैलाश नाहर ने बताया कि यह यात्रा नरसिंहपुर से करेली गाडरवारा होशंगाबाद होते हुए भोपाल पहँचेगी औंर मा.मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करेगी। सभा के बाद सभी पदयात्रियों व जिले के कोने कोने से आए समाज के लोगों ने रैली के रुप मे यात्रा प्रारंभ की जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए विपतपुरा फोरलेन चौराहे तक रजक जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के नारों को लगाते हुई पहुंची उसके बाद पदयात्रा करेली को प्रस्थान कर गई।आभार प्रदर्शन कुंवरमन रजक ने किया संचालन श्याम रजक व बी.डी.रजक ने किया।
0 Comments