रेलवे ट्रैक के पास 19 वर्षीय युवती को मृत अवस्था में पाई गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,

रेलवे ट्रैक के पास 19 वर्षीय युवती को मृत अवस्था में देख,आक्रोशित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,
 संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

सालीचौका बीते शनिवार की सुबह सालेचौका रेलवे स्टेशन मैन गेट के नजदीक  रेलवे ट्रैक के पास एक 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं ग्रामीणों  ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है ।
जानकारी अनुसार बीते शनिवार सुबह लगभग 6 बजे के आसपास  रेलवे स्टेशन से नजदीक मेन गेट के पास रेलवे ट्रैक बूथ क्रमांक 847/ 3 के पास सुबह एक लड़की धान के खेत के ऊपर मृत अवस्था में पाई गई । ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी को अवगत कराया उन्होंने तुरंत रेलवे स्टेशन पर जानकारी दी और वहां से स्थानीय उप थाने में पूरी जानकारी दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया एवं शब के पहचान के लिए बहुत देर तक प्रयास किया लेकिन अज्ञात लड़की की पहचान नहीं हो सकी।
 पुलिस ने युवती के शव को पीएम के लिए भिजवाया तत्पश्चात शाम तक जानकारी लगने पर यह मालूम हुआ कि मृत लड़की सालेचौका  समीप ग्राम बसूरिया की बताई जा रही है । तभी  इसकी पूरी जानकारी ली गई,एवं ग्रामीणों के मुताबिक लड़की का नाम वर्षा कुशवाहा बताया गया लेकिन युवती ऐसी हालत मिली  तो ऐसे में कुछ भी कहना असंभव है इसके साथ कुछ भी हो सकता है,
दूसरी ओर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया की इसकी मौत कैसे हुई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
इसी घटनाक्रम के चलते रविवार को ग्राम बसुरिया के लोगों ने सालेचौका उप थाने और  नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग की खामियों के चलते ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा और जिसमें पीएम होते समय जो गलतियां स्लीपर द्वारा की गई उस पर कार्रवाई की मांग करते हुए वहीं  युवती की संदिग्ध हालत पर मिलने पर  के कई प्रकार की आशंका जताई जा रही है , लोगों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उच्चस्तरीय मांग की है ज्ञापन में बसुरिया के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments