रेलवे ट्रैक, 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से ,क्षेत्र में फैली सनसनी , ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


रेलवे ट्रैक, 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से ,क्षेत्र में फैली सनसनी , ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

 
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

रेलवे ट्रैक के पास 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्रफल भर मैं सनसनी फैल गई वही स्थानी ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। 

HR Times News नरसिंहपुर  :- बीते दिवस शनिवार सुबह लगभग 6 बजे  रेलवे स्टेशन से नजदीक मेन गेट के पास रेलवे ट्रैक बूथ क्रमांक 847/ 3 के पास सुबह एक लड़की धान के खेत के ऊपर मृत अवस्था में पाई गई । ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी को अवगत कराया उन्होंने तुरंत रेलवे स्टेशन पर जानकारी दी और वहां से स्थानीय उपथाने में पूरी जानकारी दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया एवं शब के पहचान के लिए बहुत देर तक प्रयास किया लेकिन अज्ञात लड़की की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने युवती के शव को पीएम के लिए भिजवाया तत्पश्चात शाम तक जानकारी लगने पर यह मालूम हुआ कि मृत लड़की सालेचौका  समीप ग्राम बसूरिया की बताई जा रही है । तभी  इसकी पूरी जानकारी ली गई, एवं ग्रामीणों के मुताबिक लड़की का नाम वर्षा कुशवाहा बताया गया लेकिन युवती ऐसी हालत मिली कुछ भी कहना संभव नहीं है। दूसरी ओर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका की इसकी मौत कैसे हुई पुलिस छानबीन जुटी है। घटनाक्रम के चलते रविवार को ग्राम बसुरिया के लोगों ने थाने और  नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग की खामियों के चलते ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा और पीएम होते समय जो गलतियां की गई उस पर कार्रवाई की मांग करते हुए  युवती की संदिग्ध हालत पर जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उच्चस्तरीय मांग की। ज्ञापन में बसूरिया के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments