नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट के सामने सफेद हाथी जैसा खड़ा डाइट भवन


नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट के सामने सफेद हाथी जैसा खड़ा डाइट भवन
 प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR  TIMES NEWS नरसिंहपुरः   यूँ तो कहने को जिला मुख्यालय है लेकिन शिक्षा विभाग में अनियमितताएं और मनमानी इस तरह चरम पर है और शिक्षा के नाम भ्रष्टाचार करने में अब तो शिक्षा विभाग भी दौड़ता नजर आता है विगत दिनों से तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जांच जारी है इसी दौरान जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार डाइट में पदस्थ प्राचार्य एस एल धुर्वे को देकर प्रशासन द्वारा सीनियर के नियम को तवज्जो देकर फिर से चूक तो नहीं हो गई।
देखने में आ रहा है आम जनता के द्वारा शासन को जो टेक्स दिया जाता है और वह जन कल्याणकारी कार्यों में खर्च किया जाता है, लेकिन डाइट नरसिहपुर का निर्माणाधीन भवन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से आम जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया गया । 

        निर्माणाधीन भवन डाइट नरसिहपुर को अगर सौंप दिया गया था, तो वर्तमान डाइट प्राचार्य एवं कलेक्टर  द्वारा जारी नियुक्त प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एस एल धुर्वे की जिमेवारी बनती थी ? कि वह करोड़ो की लागत से निर्मित भवन की मरम्मत कार्य को जिम्मेवारी से पूर्ण करवाते । लेकिन नहीं हुआ ?
             कलेक्ट्रेट भवन के सामने करोड़ों की लागत से बना डाइट भवन सफेद हाथी की तरह खड़ा हुआ है। जिसका उपयोग छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र निर्माता बनाना था। अंततः हम बता दें कि जब डाइट ने यह सफेद हाथी जैसा खड़ा भवन अपने हैंड ओवर ले लिया था फिर भी प्राचार्य एस एल धुर्वे ने अभी तक मरम्मत कार्य या जिला प्रशासन को इस बात से अवगत क्यों नहीं करवाया यह भी जांच का विषय है।

Post a Comment

0 Comments