श्री गणेश देवस्थानम् में विशिष्ट अनुष्ठान का समापन, भक्तों ने किया पुण्यअर्जन


श्री गणेश देवस्थानम , विशिष्ट अनुष्ठान का समापन भक्तों ने किया पुण्य अर्जन
HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर  - यहां के सुप्रसिद्ध श्री गणेश देवस्थानम् में प्रतिवर्ष होने वाले 10 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का समापन अनंत चतुर्दशी को हुआ। इसमें अनेक भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। 
उल्लेखनीय है कि इस अनुष्ठान में प्रतिदिन प्रथम पूज्य का अभिषेक,पूजन,हवन किया गया जिसे पं जवाहर दुबे के मार्गदर्शन में भक्तों ने किया। इसकी शुरुआत सिद्धपीठ के रूप में स्थापित करने वाले पं कृष्ण कुमार पुरोहित ने 30 वर्षों पहले "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के उद्देश्य से शुरुआत की थी। जो अनवरत चल रहा है। गणेश महोत्सव के आखिरी दिन विशिष्ट हवन व आरती के बाद प्रसाद वितरण से समापन हुआ। भगवान से सभी ने मिलकर प्रार्थना की की वे अपने भक्तों पर कृपा रखें।

Post a Comment

0 Comments