अक्सर बन्द रहता है सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र का सुलभ काम्प्लेक्स,नगर परिषद द्वारा किया जाता हैं संचालित समय पर नही रहता कर्मचारी

दमोह तेंदूखेडा़
संवाददाता- लक्ष्मण रैकवार
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त हो जाये इसलिये सरकार हर समय प्रयास रत रहती है। मगर सरकारी अस्पतालों के हालात बहुत खराब दिख रहे हैं।नगर तेन्दूखेड़ा के सरकारी अस्पताल में मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।लेकिन सरकारी दायित्त्व जिनके कंधों पर है उनको कभी कोई फर्क नही पड़ता कि मरीजो को हो रही तकलीफों से।मगर तेन्दूखेड़ा के सरकारी अस्पताल में लगभग 30-40गावो के मरीज रोज दबाई कराने आते हैं।कुछ लोग भर्ती भी किये जाते हैं।भर्ती किये गए मरीजो के लिए अस्पताल प्रवधन की ओर से पीने का पानी लाइट ओर शोचालय की सुविधा होती है।जिनमे से शोचालय की सुविधा अनिवार्य होती है।मगर तेन्दूखेड़ा के सरकारी अस्पताल में बने सरकारी शोचालय में भारी सनिमिता देखने मे आ रही है।यह शोचालय लगातार नही खुलता है।इसलिये मरीजो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।शोचालय बन्द होने से बाहर से आई महिला मरीजो को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है।मरीजो ने बताया कि यह काम्प्लेक्स नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा सन्चालित होता है।मगर वह विधिवत नही खुलता है।नगर परिषद का सफाई कर्मी की अनिमितताओं के चलते मरीजो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल के बी एम ओ रूप राम बागरी, नगर परिषद के कार्यवाहक सी एम ओ प्रह्लाद ठाकुर, नगर परिषद के इंजीनियर भूपेंद्र सिंह को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया 

Post a Comment

0 Comments