ग्वालियर में होगी किसान सभा राज्य सम्मेलन जिले के नो डेलिगेट्स लेंगे हिस्सेदारी
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
नरसिंहपुर सालीचौका : मध्यप्रदेश किसान सभा का 12वा राज्य सम्मेलन ग्वालियर में 23,24,25 सितम्बत2022को होने जा रहा है।इस सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान किसान सभा के बड़े नेता एवं पूर्व विधायक अमराराम जी करेंगे एवं समापन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले एवं राष्ट्रीय वित्त सचिव पी कृष्ण प्रसाद करेंगे।
यह सम्मेलन ऐसे बक्त पर हो रहा है जब किसानों का लहसुन 40पैसे प्रति किलो बिक रहा है और प्रत्येक उपज में किसानों को लूटा जा रहा है।सरकार द्वारा सँयुक्त किसान मोर्चे के13महीने के संघर्ष के बाद दिय गए लिखित बायदे के बाबजूद बादा खिलाफी की गई जिसके तहत न तो एम एस पी की गारंटीको कानूनी दर्जा दिया, बिजली बिल की बापसी न होकर पुनः ले आये ,खाद बीज की कालाबाजारी, नकली खाद बीज कीटनाशक से खेती तबाह हो रही है, तमाम कृषि संकट पर सम्मेलन में चर्चा कर तमाम सँयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों को एकजुट कर संघर्ष को गति देने बिचार विमर्श कर योजना बनाई जाएगी।
सम्मेलन में नरसिंहपुर जिले से जगदीश पटेल, करणसिंह अहिरवार, रामसिंग वर्मा, लीलाधर वर्मा, गरीबदास चौधरी, भेरोपरसाद विश्वकर्मा, हरिगोविंद अहिरवार, छोटेलाल ठाकुर, दीपक वर्मा अपनी हिस्सेदारी करेंगे।
0 Comments