दमोंह तेंदूखेडा़
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार
तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ गांव में जल जीवन जागरूकता रथ को ग्रामों के निर्माण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है
जागरूकता रथ का उददेश्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल के उददेश्य को समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु ग्रामवासियों को विभिन्न विषयों जैसे नल जल योजनाओं के कियान्वयन. संचालन एवं संधारण में ग्राम वासियों की भुमिका, पेयजल समिति का गठन, समिति में महिलाओं की भुमिका, जनसहभागिता, जल गुणवत्ता जांच, जल संरक्षण एवं संवर्धन का गांव गांव पहुंच कर जन जागरूकता का काम करेगा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह लोधी जनपद सदस्य हरि सिंह यादव पूर्व सरपंच फरमान खान सरपंच प्रतिनिधि विनंजय जैन उपसरपंच मुरली कुश्ती भाजपा महामंत्री गंगा राम पंचम बंटी जैन विनोद जैन माध्यमिक शाला विद्यालय स्टाफ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही
0 Comments