ग्राम पंचायत झलोन में बन रहे खेल मैदान में पँचायत उपयोग कर रही है जंगल के पत्थर

दमोंह म.प्र,
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार
 तेन्दूखेड़ा मुख्यलय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत झलोन में धनेटा रोड के किनारे पँचायत द्वारा एक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।ग्राम पंचायत झलोन में इस खेल में पँचायत द्वारा अनिमिताये की जा रही है।ग्राम पंचायत झलोन का खेल मैदान जहा पर बनाया जा रहा है उसके बाजू से जंगल विभाग की एक खकरी बनी हुई थी और उस पर जंगल विभाग का नियंत्रण था।ग्राम पंचायत ने वह खकरी तोड़ कर उसके पत्थरो को खेल मैदान की नींव में उपयोग कर लिया है।जो कि अनुचित है।ग्राम पंचायत जब खेल मैदान बनवाती है तो पत्थरो को खरीदना बताया जाता है।या मनरेगा के तहत मजदूरों से पत्थरो को राजस्व की जमीन से एकत्रित करके उनका परिवहन किया जा सकता है।मगर ग्राम पँचायत झलोन द्वारा शासन की बनी गाइड लाइन के विपरीत कार्य कर रही है।ग्राम पंचायत द्वारा जंगल विभाग की बनी खकरी के पत्थरों को उठाकर अपनी खेल मैदान की नींव में उपयोग कर लिया है।
जनपद सीईओ हलधर मिश्रा ने कहा कि अगर जंगल का पत्थर लग रहा है तो में अभी दिखवाता हु।झलोन वीट गार्ड शंकर ठाकुर ने बताया की में अभी मोके पर जाकर देखता हूँ।पँचायत सचिव इमारत लोधी, उपवन मंडल अधिकारी रेखा पटेल एवम वनपरिक्षेत्र अधिकारी पूर्वी सिंह तीनो ने फोन नही उठाया

Post a Comment

0 Comments