दमोह/तेंदूखेडा़
संवाददाता-लक्ष्मण रैकवार
तेन्दूखेड़ा में नगर परिषद काम काज करने के मूड में नही दिख रही है।नगर परिषद में अभी चुनाव हुए हैं तो नगर परिषद में अध्यक्ष भी नया है ।पार्षद भी नए हैं और भवन भी नया हैं,मगर कर्मचारी पुराने हैं।दो साल से नगर परिषद अधिकारी विहीन हैं यहाँ पर नियम कानून कायदा नही है।नगर ने कई संसाधन भरे पड़े हैं परिषद की आय बढ़ाने को मगर नगर परिषद के कर्मचारी इसमे गम्भीर नही दिख रहे हैं।बिना राजा की फ़ौज बनी नगर परिषद ने बेशर्मी की हदे तोड़ दी है।नगर में तारादेही तिगड्डे पर एक होर्डिग फ्रेम लगा हुआ है जिसमे लोग अपना विज्ञापन फ्लेक्श के जरिये लगाकर नगर में अपना प्रचार करते हैं और शासन की तय दरों पर उसका भुगतान करते हैं।इस तरह के भुगतान से नगर परिषद की आय में बढ़ोत्तरी होती है जो नगर विकास के काम मे आती है मगर नगर परिषद तेन्दूखेड़ा प्रभारियों के भरोसे चल रही है इन्हें कोई फिक्र नहीं है शासन की आय से।ग्राम झलोन में चौबीस घण्टे का जिला स्तरीय अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ दिनाक 20/9/21को होना है जिसमे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला एवम भगवतो मानव कल्याण संग़ठन के केंद्रीय महासचिव आशीष शुक्ला का आगमन हो रहा है। जिसके प्रचार हेतु संग़ठन द्वारा एक फ्लेक्श बनवाया था जो नगर परिषद की जानकारी में बनवाया था मगर संग़ठन को पिछले 10 दिनों से चक्कर लगवाया जा रहा है मगर उन्हें फ्लेक्श लगाने के लिए नगर परिषद सहयोग नहीं कर रही है।नगर परिषद के आलीशान भवन में गिने चुने कर्मचारी बस फुर्सत से बैठे रहते हैं ।इसके तारतम्य में नगर परिषद को भगवती मानव कल्याण संग़ठन ने एक लिखित आवेदन देकर फ्लेक्श लगाने का निवेदन भी किया था।मगर नगर परिषद के कानो में जु तक नही रेगी।नगर परिषद के कार्यवाहक सी एम ओ प्रह्लाद ठाकुर की कर्मचारी सुनते नही है।नगर की ब्यवस्था सुधारने हेतु कोई काम नही करे सरकार सिर्फ कर्मचारी बदल दे ब्यवस्था अपने आप ठीक हो जाएगी।
इनका कहना हैं
अनुविभागीय अधिकारी अविनाश रावत ने कहा कि में नगर परिषद में बात करता हु
0 Comments