कलचुरी संगम समारोह में समाजसेवी व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
सालीचौका गाडरवारा:- गत दिवस क्षेत्र अंतर्गत कलचुरी संगम सम्मान समारोह नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, सुरेश राय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष किशोर राय श्रीमति मनीषा राय, श्रीमति राजवाला चौकसे के मुख्यातिथ्य, जिला अध्यक्ष पंकज चौकसे की अध्यक्षता में सालीचौका नगर के नवनिर्वाचित पार्षद जितेन्द्र राय, अमरीश राय, सूरज राय सहित जिले के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शाल,श्रीफल स्मृति चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किये जाने पर इष्ट मित्रों व स्वजातीय बंधुओं ने शुभकामनाएं देतें हुये आयोजक आशीष राय गाडरवारा, जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष के प्रति आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया है।
0 Comments