हर्रई सिंगौरगढ़ मे लाखो की लागत से बने दो-दो मुक्तिधाम दोनो में टीन सेट नहीं

दमोंह म.प्र.
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार 
 सिंगौरगढ़-दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा जनपद मुख्यालय से महज 21किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत हर्रई सिंगौरगढ़ में मुक्तिधाम दो बने है लेकिन दोनो में टीन सेट नही लगवाएं गए हैं।गुरुवार को ग्राम में तीन दाह संस्कार किये गए हैं।बारिश में चिता की आग बुझने का डर रहता है।दो मुक्तिधाम हैं दोनो अलग अलग बने हैं  एक लगभग  2011-2012 में बना है जिसकी लागत लगभग 3 लाख कुछ है।उसमे भी टीन सेट नही है।एव दूसरा मुक्तिधाम लगभग 2015-16 में बना है।जिसकी लागत लगभग 4 लाख कुछ हैं।जिसमे भी टीन सेट नही लगवाया गया है।ओर बारिश मै चिता को आग देना टेड़ी खील के समान हैं।और बारिश में मुर्दा भी सही तरीके से नही जल पाता है।इस तरफ जिम्मेदार लोग ध्यान भी नही दे रहे है।  आज गांव में 86 बर्सिय कमल चंद जैन उम्र 86 एव मुल्लू मराठा उम्र 58 दोनो का देवलोकगमन हो गया है।तेज बारिश में दाह संस्कार किया गया था जो टीन सेट ना होने की बजह से चिता में आग नही लग रही थी ।इस सम्बंध में जनपद सी ई ओ हलधर मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि सन 11-12और 15-16की जानकारी तो नहीं है।लेकिन में जाँच करता हुआ।

Post a Comment

0 Comments