आखिर किसकी सह पर ग्रामीण क्षेत्रों में चारों तरफ बिक रही अवैध शराब,


अवैध शराब पर बिक्री नियंत्रण ना होने से बढ़ रहे अपराध पुलिस व आबकारी मौन कार्रवाई करेगा कौन

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR Times News नरसिंहपुर  सालीचौका समीप आसपास क्षेत्रों में रोड किनारे संचालित होटलों और ढाबों में शराबखोरी के मामलों को पुलिस आबकारी विभाग अनदेखा करने से यहां अपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। 
होटल और किराना  दुकानों  से संचालकों द्वारा लोगों को बैठाकर शराब तो पिलाई ही जा रही है, कई जगह खुलेआम अवैध शराब बेची भी जा रही है।
रात्रिकालिन बस और राहगीरों को रोड के किनारे सहजता के साथ शराब उपलब्ध हो जाने से यहां जगह-जगह शराबियों द्वारा मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस कर्मियों को अवैध शराब बिक्री के संबंध में विस्तृत जानकारी होने के बाद भी इन स्थानों पर चेकिंग नहीं की जाती है। 
संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते अन्य ग्रामीणो के आस-पास अवैध शराब के अड्डे जगह-जगह चलने लगे हैं।
 प्रशासन के आबकारी अमला ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब के अडडों पर दबिश देने की बात कोरी साबित होती है परंतु सूत्रों का कहना है कि आबकारी अगले की इस दिशा में कोई पहल नहीं करने से यहां फिर अवैध शराब का गोरखधंधा तेजी से फलने-फूलने लगा है।
बताया जा रहा है।
 कि बारहाबड़ा में  कई ठिकानों पर देशी महुआ फट्टी के साथ अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। और इनमें कई जगह गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ का भी कारोबार धुआंधार किया जा रहा है। 
संबंधित विभागों द्वारा शराबखोरी पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रहीं है। इससे यहां  के  रहवासी बैखोफ होकर शराबखोरी करते हुए देखे जा रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी  का  भविष्य गर्त की ओर दिखाई दे रहा है। नशे के कारण अधिकतर घरों में झगड़े भी होते देखे जा सकते है। जिसमे घरों के सभी सदस्य हमेशा परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की जिला प्रशासन को इस और अपना ध्यान आकर्षित तेजी से करना चाहिए। जिससे हो रहे छोटे छोटे विवाद विशाल रूप ना ले सके ।

Post a Comment

0 Comments