किसान सभा राज्य सम्मेलन जिले से नो दिल्ली गेट डेलिगेट्स करेंगे हिस्सेदारी
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर मध्यप्रदेश किसान सभा का 12 वा राज्य सम्मेलन ग्वालियर में 23 ,24,25 सितम्बत 2022 को होने जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान किसान सभा के बड़े नेता एवं पूर्व विधायक अमराराम करेंगे एवं समापन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले एवं राष्ट्रीय वित्त सचिव पी कृष्ण प्रसाद करेंगे।
यह सम्मेलन ऐसे बक्त पर हो रहा है। जब किसानों का लहसुन 40 पैसे प्रति किलो बिक रहा है और प्रत्येक उपज में किसानों को लूटा जा रहा है। सरकार द्वारा सँयुक्त किसान मोर्चे के13 महीने के संघर्ष के बाद दिये गए,
लिखित बायदे के बाबजूद बादा खिलाफी की गई जिसके तहत न तो एम एस पी की गारंटी को कानूनी दर्जा दिया,
बिजली बिल की बापसी न होकर पुनः ले आये ,खाद बीज की कालाबाजारी, नकली खाद बीज कीटनाशक से खेती तबाह हो रही है, तमाम कृषि संकट पर सम्मेलन में चर्चा कर तमाम सँयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों को एकजुट कर संघर्ष को गति देने बिचार विमर्श कर योजना बनाई जाएगी।
सम्मेलन में नरसिंहपुर जिले से जगदीश पटेल, करणसिंह अहिरवार, रामसिंग वर्मा, लीलाधर वर्मा, गरीबदास चौधरी, भेरोपरसाद विश्वकर्मा, हरिगोविंद अहिरवार, छोटेलाल ठाकुर, दीपक वर्मा अपनी हिस्सेदारी करेंगे।
0 Comments