दमोंह-तेंदूखेडा़
जनपद पंचायत जबेरा मुख्यलय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बीजाडोगरी में आज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर तो लगाया गया और हितग्राही योजनाओं के लाभ दिलाने वाले अधिकांश अधिकारी कर्मचारी शिविर से नदारद रहे जबकि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थे लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने से हितग्राहियों को निराशा हाथ लगी अधिकारी कर्मचारी ही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं तो ऐसे में कैसे हितग्राहियों को शासन की योजना का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा और लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान पर सवाल खड़ा हो रहा है जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में 16 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया था बावजूद इसके मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में पांच सात विभागों के अधिकारी ही पहुचे थे।शेष विभागों के विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत बीजाडोगरी में आयोजित शिविर में सरपंच गेंदा बाई और सहायक सचिव धमेंद्र सिंह ने हितग्राहियों के समस्या सुनी और निराकरण भी किया सरपंच गेंदा बाई ने बताया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर मैं 16 विभागो के अधिकारी आने थे जबकि 7 विभागो के अधिकारी ही शिविर में उपस्थित रहे शेष विभागीय अधिकारियों ने शासन प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को अनुपस्थित रहकर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों की वजह से हितग्राहियों को इन विभागों की योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ा जबकि मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में ग्राम के सैकड़ों हितग्राही अपनी समस्या निराकरण के लिए पहुंचे थे
0 Comments