उपथाना हंड्रेड डायल 15 दिनों से बंद आए दिन हो रही दुर्घटनाएं सालीचौका
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर हंड्रेड डायल गाड़ी बंद होने के कारण आसपास दूरदराज घटना दुर्घटना या विवाद होने पर लोगो को तत्काल पुलिस की सहायता नहीं मिल पा रही है । हालांकि नजदीकी थाना क्षेत्र की हंड्रेड डायल फिलहाल कवर कर रही है, किंतु एक साथ दो जगह का क्षेत्र कवर करने के कारण घटनास्थल पर हंड्रेड गाड़ी पहुंचने में समय ज्यादा लग रहा है।
किसी भी तरह के विवाद दुर्घटना या अन्य अपराध के मामले में लोगों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सके इस उद्देश्य से डायल हंड्रेड योजना संचालित है । किंतु सेवा देने वाली गाड़ियों के उचित रखरखाव और समय पर सुधार कार्य नहीं होने के कारण 15 दिनों से हंड्रेड डायल बंद पड़ी हुई है।
जिससे क्षेत्र भर में कोई बड़ी घटना घटने पर लोगों को तुरंत सुविधा नहीं मिल पा रही है। और हंड्रेड डायल व्यवस्था चरमराई शासन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों की अपील है कि शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित रहे ।
0 Comments