जिले का पहला शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा मन्दिर तेन्दूखेड़ा में सुबह से दर्शन पूजन हवन के लिए भक्त पहुंच रहे है।

दमोंह०तेंदूखेडा़ 
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार 

तेंदूखेड़ा नगर के तारादेही मार्ग पर तीन दशक प्राचीन भगवान विश्वकर्मा का यह मंदिर समाज की धरोहर है यह जिले का पहला भगवान विश्वकर्मा का मंदिर है जहां  जिले भर के लोगों का वर्षों से आस्था का केंद्र और आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना हवन पूजन दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के प्रति अटूट आस्था ही बताते हैं मंदिर का निर्माण 1990 मैं विश्वकर्मा समाज जनों के द्वारा किया गया था जहां पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना 2004 में हुई थी जहां आज सैकड़ों विश्वकर्मा समाज के लोग एकत्रित होकर बहुत ही धूमधाम से शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना करते है। मंदिर में सुबह से हवन पूजन दर्शन का क्रम जारी है और रात्रि मैं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें जिले के समाज जन उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते है

Post a Comment

0 Comments