दमोंह तेंदूखेडा़
संवाददाता लक्ष्मण रैकवार
तेन्दूखेड़ा---तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत धनगोर में विगत पंचवर्षीय में हुए भारी भृष्टचार की खबरे अक्सरअखबारों एवम सोशल मीडिया में छाई रही है।जो लोग पँचायत के कार्यो से ना खुश थे उन्होंने जाच हेतु आवेदन जनपद एवम जिला स्तर पर दिए मगर उनकी कोई सार्थक जाच नही हुई।इसलिये धनगोर निवासियों ने अपने अधिवक्ता के साथ मिलकर माननीय उच्च न्यायलय में पँचायत के कार्यो की जाच हेतु एक जनहित याचिका लगा दी,जिससे प्रशासन में बैठे अधिकारी सकते में आ गए।ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव दसरथ सिंह लोधी को जब अखबारों के माध्यम से बात पता चली तो उन्होंने कल दिनाक 16/9/22को जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया जिसमें दसरथ सिंह लोधी ने लिखा कि मेरी उम्र 55वर्ष की है और मेरी ग्राम पंचायत में न्युक्ति दिनाक 15/8/22 को हुई थी उम्र के हिसाब से में कम्प्यूटर एवम डिजिटल प्लेटफार्म में कार्य नही कर सकता था इसलिये मेने अपना आवास का पास वर्ड एवम आई दी रोजगार सहायकों को दे दी।मेरे कार्य काल मे तीन रोजगार सहायक थे।राम किशन यादव, जितेंद पाल एवम इंद्र सिंह लोधी थे इन्होंने मेरे अनुमति के बगैर ये सारा गवन किया है।रोजगार सहायकों एवं पूर्व सरपँच सुरेन्द्र वंशकार ने मिलकर धनगोर की जनता के साथ धोका दिया है।इसमे में मैं बेकसूर हु।दसरथ सिंह लोधी ने आवेदन में लिखा ग्राम पंचायत धनगोर की जनता का शोषण जनपद पंचायत में बैठे अधिकारी राहुल गगरा ओर सचिन अग्रवाल ने रोजगार सहायक एवम पूर्व सरपँच से मिलकर मुझसे मस्टर रोल सत्यापन करवाये बगैर ही मजदूरी का भुगतान किया गया।मजदूरी के भुगतान में राहुल गागरा एवम सचिन अग्रवाल भी बराबर के दोषी है।वही नलजल योजना के कार्य किये हुए हैं मगर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के उपयंत्री एस के साहू ने अभी तक उन कार्यो का मूल्यांकन नही किया गया। दसरथ लोधी ने बताया कि अभी में सस्पेंड हु।ग्राम पंचायत धनगोर में जितना भी भृष्टचार हुआ है उसमे में बेगुनाह हु।लोधी ने कार्यो की निष्पक्षता से जाच हेतु आवेदन जिला कलेक्टर एवम जिला सीईओ के साथ जनपद सीईओ को आवेदन दिया गया।
*इस सम्बंध में रोजगार सहायक राम किसान यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि हम 2020से ग्राम पंचायत धनगोर में नही है और इंद्र पाल सिंह लोधी को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया वही जितेंद्र पाल ने बताया कि मैने उनका पासवर्ड लिया था उसमें मेने सिर्फ एक 10लोगो का मस्टर ही डाला था बाकी मस्टर दसरथ सिंह लोधी ने धनगोर निवासी जितेंद्र सिंह के द्वारा करवाया गया था*
0 Comments