पांचाल ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज द्वारा नगर में विशाल रैली निकालकर भगवान विश्वकर्मा जी का किया गया पूजन अर्चन
HR Times News नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सदर मड़िया प्रांगण में विश्व निर्माता देव शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के पावन पर्व पर विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण समाज नरसिंहपुर द्वारा तुलसी मानस भवन में सभी सुजातीय बंधु एकत्रित हुए ।
17 सितंबर श्री भगवान विश्वकर्मा पूजन के उपलक्ष में निकाली विशाल रैली
17 सितंबर श्री विश्वकर्मा भगवान पूजन दिवस के उपलक्ष में विशाल रैली को नगर के बाहरी रोड से होते हुए ,मुख्य इतवारा बाजार से विशाल रैली निकालकर मुशरान पार्क से होते हुए मेन रोड पचौरी चौक से चलते हुए शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के द्वारा की गई रचनाओं तथा सृष्टि में उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए नगर वासियों को संदेश दिया । यह विशाल रैली आपके पास मैं नगर अध्यक्ष एडवोकेट केके विश्वकर्मा द्वारा विशाल रैली का पचौरी चौक पर जलपान और मुंह मीठा करवाकर तुलसी मानस भवन रैली को रवाना किया पूजन स्थान पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक आयोजन करवाया गया। हम बता दें कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्ति के द्वारा भी पूजन अर्चना की गई । पूजन उपरांत भगवान विश्वकर्मा द्वारा रचित भगवान भोलेनाथ से मां पार्वती के कहने पर विराट एवं भव्य नगर बनाने को कहा भगवान विश्वकर्मा द्वार सोने की लंका का निर्माण किया गया । द्वापर में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा एक ऐसी नगर का निर्माण करवाया गया जो जल के अंदर बनाया गया था द्वारिका नगरी वह भी विश्व शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा की रचनाओं में एक है कौरव पांडव की जन्म स्थली हस्तिनापुर का निर्माण भी विश्वकर्मा जी के द्वारा किया गया इंद्रपुरी जैसे सृष्टि की सभी विशेष धरोहर का निर्माण करने वाले भगवान विश्वकर्मा जी की उपासना विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ सभी निर्माणकर्ता व असंगठित कामगार श्रमिक के द्वारा पूजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित :- वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा बुद्धि प्रकाश विश्कर्मा जमुना प्रसाद विश्वकर्मा हुकुम चंद विश्वकर्मा कीरत विश्वकर्मा पन्नालाल विश्वकर्मा अखिलेश विश्वकर्मा आचार्य जी पी विश्वकर्मा टीकाराम विश्वकर्मा दशरथ विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा सी एल विश्वकर्मा संदीप विश्वकर्मा प्रकाश विश्वकर्मा संदीप विश्वकर्मा मुन्ना विश्वकर्मा दशरथ विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा मनोहर विश्वकर्मा देवेंद्र विश्वकर्मा मथुरा विश्वकर्मा गेंदा लाल विश्वकर्मा वीरेंद्र विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा पत्रकार रामकुमार विश्वकर्मा करेली सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
0 Comments