सिद्धिविनायक वेयरहाउस मूंग खरीदी जारी नजर आ रहे किसान परेशान
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR TIMES NEWS:- नरसिंहपुर सालीचौका:- बा मुश्किल से तो प्रशासन ने किसानों के काफी विरोध और हंगामे के बाद मूंग की खरीदी चालू की फिर भी वेयरहाउस में इनके कारण विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी, आज स्थानीय सिद्धिविनायक वेयरहाउस में मूंग खरीदी केंद्र का किसान सभा एवं सँयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सैकड़ों किसानों के साथ भृमण किया,
इस दौरान किसानों व लोगों ने बताया की इस समय प्रति किवंटल में 250 रु से लेकर 500 तक किसानों से लिया जा रहा है।
पर्ची चढ़ाने के एवज में भी पैसे की मांग की जाती है।
सभी किसानों ने भृमण के दौरान काफी अव्यवस्थाओं को देखा गया है कि इस समय सैकड़ो ट्रेक्टर 2 से 3 दिन तक खड़े रहने के बाद नम्बर लगता है, आज 2 बजे वेयर हाउस में बरदाना तक खत्म हो चुका।
उसी दौरान भनक लगते ही मौके पर तहसीलदार राजेश मराबी, DMO मन्नू लाल कुशरे, नोडल अधिकारी बी एस वर्मा के समक्ष पीड़ित किसानों ने अपनी बात रखते हुए समस्याए रखी।
किसान नेताओ ने भ्रस्टाचारियो पर तत्काल रोक लगाकर जितने sms जारी होते हैं उस हिसाब से कांटो की संख्या बढ़ाने,, धर्मकांटा से तूलाई किये जाने, नजदीक के वेयर हाउस में अतिरिक्त केंद्र की मांग के साथ तत्काल बारदाने बुलाए जाने एक ज्ञापन उपरोक्त तीनो अधिकारियों को बिनायक वेयरहाउस में सौपा।
0 Comments