साईं बाबा की भक्तों द्वारा लगा ताता,शिर्डी यात्रा रवाना, जत्थे का जगह जगह हुआ स्वागत


साईं बाबा की भक्तों द्वारा लगा ताता,शिर्डी यात्रा रवाना, जत्थे का जगह जगह हुआ स्वागत
 प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR  TIMES NEWS:- नरसिंहपुर सालीचौका:-     नगर में बरसो बाद साईं बाबा के भक्तों का ताता देखने मिला, इन भक्तों द्वारा शिर्डी के लिए सालीचौका नगर से साइकिल यात्रा साईं  दरवार धाम के लिए निकाली गई  ।
               यह साईं बाबा भक्त शिरडी के लिए दोपहर 11:00 बजे वार्ड नंबर 8 से नवनियुक्त पार्षद श्रीमती सोनम गोलू गुप्ता व इनके साथियों द्वारा व इनके निवास स्थान से रवाना होकर वार्ड के दादा दरबार में पूजन कर एवं खेरापति मन्दिर में पूजन कर बाजार में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में पूजन किया गया है और स्टेशन रोड श्री शिर्डी वाले साईं बाबा के दरबार में पूजन आरती कर बाबा से रवानी की आज्ञा लेकर यह साइकिल यात्रा जत्था प्रमुख मुख्य मार्ग से होते हुए शिरडी के लिए रवाना हुई ।
               जिसमें नगर के लोगों ने इस जत्थे का जगह-जगह स्वागत किया। इस यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक माताएं बहने बुजुर्ग बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए एवं इस जत्थे को आशीर्वाद देकर आगे रवाना किया, तत्पश्चात साइकिल यात्रा मेन चौराहा पोडार पहुंची, वहां श्रद्धा अनुसार सालीचौका नगर परिषद पार्षद एवं तिरुपति राइस मिल संचालक जितेन्द्र राय एवं अन्य भाजपा पार्षद एवं उनकी टीम ने शिरडी धाम जाने वाले इस साईकिल जत्थे को पुष्प माला से स्वागत करते हुए जलपान एवं भोजन व्यवस्था की । तत्पश्चात यात्रा कर रहे जत्थे को आगे रवाना किया। यह शिर्डी जाने वाला जत्था जत्था करीब 10 दिवस में शिर्डी दरबार बाबा के धाम पहुंचेगा ।  इस जत्थे में जाने वाले सदस्य नगर परिषद पार्षद पति, गोलू गुप्ता, ओमकार गुप्ता, राम जी वर्मा , नरेश साहू, पवन साहू, नारायण विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, विक्रम यादव, गब्बू यादव, संकेत वर्मा ,मिथिलेश नामदेव, योगेश वर्मा ,कैलाश कहार ,कपिल पटवा, देवेंद्र मेहरा ,अरविंद कुशवाहा, राजकुमार वर्मा, विपिन सोनी, चंदन पटेल ,पंकज वर्मा ,सहित भक्त जत्था में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments