लंबे अरसे के बाद लोगों में दिखा उत्साह विमान पर सवार होकर घर घर पहुंचे भगवान

लंबे अरसे के बाद लोगों में दिखा उत्साह विमान पर सवार होकर घर घर पहुंचे भगवान 
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर  सालीचौका  :-  वीते दिवस मंगलवार को डोल ग्यायस के अवसर पर नगर के हदय स्थल में स्थित भगवान श्री देव राधा कृष्ण मंदिर परिसर से विमान पर  सवार होकर भगवान लड्डू गोपाल घर घर पहुंचे जिनकी पूजा अर्चना की गई । उल्लेखनीय हैं कि नगर की परंपरा अनुसार श्री राम जानकी मंदिर (बडे मंदिर)  से पुजारी पं.ओमप्रकाश तिनगुरिया,मालगुजार चंद्र प्रताप सिंह पटेल श्री देवराधा कृष्ण मंदिर भगवान को सा सम्मान लेने आये तत्पश्चात यहां से भगवान का विमान बडे मंदिर गाजेबाजे के साथ पुजारी पं. जितैंद्र दुबे द्वारा पूजन कराकर मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरेंद्र चौकसे,व सदस्यों द्वारा अपने कंधों पर ले जाया गया। वहां से श्री राम जानकी मंदिर का विमान को पं. सौरभ तिनगुरिया ने  विधि विधान से विमान यात्रा आंरभ  कराते हुुए सर्वप्रथम बाखर में दोनों विमानों पर विराजमान लड्डू गोपाल भगवान की पूजन की गई, उसके बाद भगवान की विमान यात्रा नगर के निर्धारित मार्गों चौराहों से होते हुए पुनः मंदिरों में पहंची। 
जहाँ महाआरती, भजन संध्या प्रसाद वितरण के साथ समापन की गई। एवं दिन भर महिलाओं के भजन कीर्तन, चलते रहे,

लंबे अंतराल के बाद उत्साहित दिखे युवा

डोल ग्यायस के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के द्वारा बनाई गई रुपरेखा के बाद काफी लंबे अरसे बाद इस वर्ष युवा वर्ग अति उत्साहित दिखाई दियें, जहाँ दोनों विमानों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य व प्रतिष्ठित नागरिको ने भगवान के विमान को कंधा देकर नगर भ्रमण कराया भगवान की राह देखते लोगों ने  घरो  के सामनें रागोंली चौक लगाकर भगवान का स्वागत किया एवं पूजन अर्चन की गई ।

Post a Comment

0 Comments