दमोंह०मध्यप्रदेश
तेन्दूखेड़ा-
भगवती मानव कल्याण संग़ठन एवम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्यों द्वारालगातार समाज में धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा हेतु जन जागरण के लिए समाज मे पांच घण्टे का या चौबीस घण्टे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ ओर एक घण्टे की दिव्य आरती का क्रम निशुल्क करवाते हैं।जन जन तक मा की1चेतना पहुचे इस उद्देश्य को लेकर गुरु आज्ञा से संग़ठन कार्य करता है।परम् हंसः योगी राज श्री शक्ति पुत्र महराज द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने नशा विरोधी आंदोलन चलाया जा रहा है इसके लिए जगह जगह अवैध शराब को पुलिस के द्वारा पकड़वाया जाता है।इन्ही सब उद्देश्यों से प्रेरित होकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मैनेजर राम शंकर रैकवार द्वारा ग्राम झलोन में चौबीस घण्टे का श्री अखण्ड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभ आरम्भ कल 11.30बजे से हो रहा है।भगवती मानव कल्याण दमोह की देख रेख में यह दिव्य अनुष्ठान किया जा रहा है।जिसमे जिला दमोह के सातों ब्लाकों भगवती मॉनव कल्याण संग़ठन एवम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सभी सदस्य बढ़ चढ़ कर ब्यवस्थाये एवम दी गई जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।कल के लिए आज तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।इस दिव्य अनुष्ठान में सिद्धाश्रम रत्न बहिन संध्या शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम आशीष शुक्ला भगवती मॉनव कल्याण संग़ठन के केंद्रीय महा सचिव जी का शुभ आगमन हो रहा है।जिसके स्वागत के लिये ग्राम झलोन को दुल्हन की तरह सजा लिया गया है।तैयारियों को लेकर भगवती मानव कल्याणसंग़ठन के जिला पदधिकारिओ ने जायजा ले लिया है और हरी झंडी दे दी गयी है।
0 Comments