श्री विश्वकर्मा पूजन पर्व पर शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

 श्री विश्वकर्मा पूजन पर्व पर शोभा यात्रा का हुआ आयोजन 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR  Times News बरमान :- विगत दिवस 17 सितंबर  को श्री विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा पूजन और शोभायात्रा का आयोजन किया गया  जिसमे सर्व प्रथम श्री भगवान विश्वकर्मा जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया भगवान विश्वकर्मा शिल्पी के देवता माने जाते है और इन्हें इंजीनियर माना जाता है आज के दिन कारखानों मिस्त्री ओर मजदूर वर्ग बड़े हर्ष उल्लाष से पूजन करते है और आशीर्वाद लेते है। तत पश्चात हवन कर ग्राम भ्रमण किया गया भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेने ग्राम के  राव चन्द्र प्रताप जी एवं पं.शैलेश शर्मा जी का आगमन हुआ ओर शोभायात्रा में शामिल हुए एवं ग्राम बरमान से समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित हुए ग्राम बरमान से विश्वकर्मा मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी  जिसमे अन्य सामाजिक बंधु शामिल  हुए कार्यक्रम में  समिति से  जगन्नाथ जी विश्वकर्मा, नितिन , शिव शंकर, ग़ब्बू विश्वकर्मा,रवि विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा ,  बबलू विश्वकर्मा बी. एस. विश्वकर्मा , यशवंत विश्वकर्मा, सूर्यांश विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा , साहब जी विश्वकर्मा, शैलेष विश्वकर्मा राजा बाबू विश्वकर्मा आदि सामाजिक बंधु शामिल  हुए।

Post a Comment

0 Comments