दमोह०म.प्र.
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार
हाई स्कूल प्रांगण पेट्रोल पंप के सामने ग्राम झलोंन 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही सभी लोग दुर्गा चालीसा का पाठ कर रहे हैं। आयोजन 24 घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम का समापन 21सितंबर को दोपहर 11 बजकर 30 मिनिट पर किया जाएगा। जानकारी देते हुए लक्ष्मण रैकवार ने कहा कि जन-जन में मां की चेतना को फैलाने के लिए टीम के लोग पांच 24 घंटे का अखंड पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा मांसाहार से मुक्त करना, चरित्रवान चेतनावान समाज का निर्माण करना है। समापन अवसर पर केंद्रीय मुख्य सचिव भगवती मानव कल्याण संगठन आशीष शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पूजनीय संध्या शुक्ला जी के शामिल होने को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्य एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है
0 Comments