मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में नही पहुंचे विभागीय अधिकारी कर्मचारी कैसे मिलेगा हितग्राहियों को लाभ

दमोंह-तेंदूखेडा़
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार 
तेन्दूखेड़ा मुख्यलय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खमरिया शिवलाल में आज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर तो लगाया गया और हितग्राही योजनाओं के लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचे लेकिन हितग्राहियों का शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जवाबदेह अधिकारी और कर्मचारी शिविर से नदारद रहे ऐसे में सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ कौन दिलाएगा जब अधिकारी ही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं तो शिविर से नदारद इन लापरवाह अधिकारियों पर अब कार्यवाही कौन करेगा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में 16 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित  रहने का आदेश जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया था बावजूद इसके मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में पांच सात विभागों के अधिकारी ही पहुचे थे।  शिविर मैं ग्रामीण विकास विभाग,राजस्व विभाग,महिला बाल विकास,पशु चिक्तिसा विभाग,सहकारी समिति के प्रतिनिधि ही पहुचे शिविर से शेष विभागों के विभागीय अधिकारी नदारद रहे बता दे आज मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खमरिया शिवलाल में शिविर लगाया गया जिसमे सरपंच देशराज सिंह और सचिव विजय दत्त तिवारी ने हितग्राहियों के समस्या सुनी और निराकरण भी किया सरपंच देशराज सिंह ने बताया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर मैं 16 विभागो के अधिकारी आने थे जबकि 6 विभागो के अधिकारी ही शिविर में उपस्थित रहे शेष विभागीय अधिकारियों ने शासन प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को अनुपस्थित रहकर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों की वजह से हितग्राहियों को इन विभागों की योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ा जबकि मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में ग्राम के सैकड़ों हितग्राही अपनी समस्या निराकरण के लिए पहुंचे थे लेकिन विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से हितग्राहियों को समस्या समाधान की जगह निराशा हाथ लगी

Post a Comment

0 Comments