सेवा दिवस के रुप में मनाया श्री राय का जन्म उत्सव

 सेवा दिवस के रूप में श्री राय का जन्म उत्सव सालीचौका 
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका:-- आज नगर के  प्रतिष्ठित समाजसेवी, तिरुपति राइस मिल संचालक,उधोगपति, नगर परिषद पार्षद, युवा भाजपा नेता जितेंद्र राय के जन्मदिवस पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल,कंबल का वितरण किया गया साथ ही नगर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जन्मदिवस मनाने वालों ने आसपास की साफ सफाई भी की गई,अतः आज 42 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने पौधारोपण किया और पौधे भेंट भी किये गये,
               इस अवसर पर उनके चाहने वालों ने बड़े ही धूमधाम से उनके जन्म दिवस को सेवा दिवस बनाया साथ ही उनकी उन्नति और सुखद जीवन की कामनाएं की उक्त जन्म दिवस के आयोजन में उनके बड़े भाई सुरेंद्र राय सहित वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश सिलावट ,भवानी शंकर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण बडकुर, गजराज रोहेला,पराग तिवारी,रामदयाल पटेल,दुर्गा पटेल ,राजेश वर्मा,राकेश राय,जुगलकिशोर पाली,किरण मेहरा,हक्के लाल अहिरवार,नगर परिषद के पार्षद गण,अधिकारी कर्मचारी विभिन्न राजनीतिक,व्यापारिक,उद्यमियों के साथ मित्रो युवाओ ने उपस्थिती बड़े जोर शोर से दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments