दमोंह/तेंदूखेडा़
संवाददाता- लक्ष्मण रैकवार
विकासखंड तेंदूखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में विकासखंड के विभिन्न हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी वर्ग जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विकासखंड स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में भाग लिया प्रतियोगिता के प्रथम चरण में संस्था के प्राचार्य श्री रघुराज सिंह ठाकुर एवं विकास खंड योग प्रभारी श्री महेंद्र सिंह मरकाम मरकाम द्वारा मां सरस्वती का पूजन बंदन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया योगासन प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में रखी गई जिसमें ए ग्रुप बी ग्रुप एवं सी ग्रुप में 18 आसने को रखा गया जैसे सर्वांगासन उत्तानपादासन गर्भ आसन बकासन शीर्षासन व्याघ्रासन जैसी 18 आसन एवं 2 आसन इच्छा अनुसार वसूर्य नमस्कार को रखा गया आदि की प्रतियोगिताएं संपन्न की गई चयनित छात्र छात्राएं जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में उपस्थित एम एल अहिरवार बीएसई हटा एवं जिला योग प्रभारी श्री द्वारका प्रसाद करकरे ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग जीवन के लिए आवश्यक है इसलिए सभी को योग करना चाहिए जिससे व्यक्ति निरोग एवं स्वास्थ्य रहेगा योग भगाए रोग का संदेश दिया संस्था के प्राचार्य श्री रघुराज सिंह ठाकुर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में योग का बहुत अधिक महत्व है इसलिए सभी छात्र युग को अपने जीवन में उतारें जिससे निरोग सभी छात्र रहेंगे,
निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह मरकाम श्री एच एस ठाकुर दामोदर नामदेव सीताराम परस्ते बारी वाई धुर्वे पूरन सिंह पोतॆॅ
कार्यक्रम में उपस्थित जी एस दिवाकर बलराम यादव बहादुर सिंह ठाकुर हरि शंकर दुबे निर्दोष साहू अमर सिंह , अनरत सिंह मरकाम बालवीर हरिराम चक्रवर्ती अनिल साहू आदि योग क्लब प्रभारी उपस्थित रहे
0 Comments