भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन मालगुजार पर हमला, नगर बंद ,व्यापारियों ने दुकान बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
HR TIMES NEWS:- गोटेगांव भाजपा नेता अर्जुन मालगुजार पर कथित व्यक्तियों द्वारा लगातार तीसरी बार प्राणघातक हमले किया हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी गोटेगांव एवं सहयोगी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर दिनांक 9 सितंबर दिन शुक्रवार को गोटेगांव नगर की व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहीं । स्थानीय व्यापारियों ने नगर बंद का समर्थन करते हुए अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर ज्ञापन में प्रेषित मांगों का समर्थन किया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 7 सितंबर दिन बुधवार को दूल्हादेव दादा महाराज मंदिर के पास उनका निजी वाहन रोककर उन्हें गोली मारी गई, इससे पूर्व भी दो बार उन पर हमला किया गया एवं संबंधित गवाह पर भी गोली मारकर हत्या का प्रयास कथित आरोपियों द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी संगठनों द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की गई ।
नगर बंद के 1 दिन पूर्व स्थानीय पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को दिये गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर पावर ग्रुप गोटेगांव से जुड़े कथित आरोपियों द्वारा अर्जुन मालगुजार के विरुद्ध हमले की वारदातें की जा रही है, कथित आरोपियों की इन वारदातों से गोटेगांव क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण देखा जा रहा है, यदि प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की जाती तो प्रतिक्रिया स्वरूप आंदोलन का क्रम लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से मुलाकात करने वाले भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आरोपियों पर शीघ्र कार्यवाही करने का ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस घटना में जो अन्य लोग हैं उनके द्वारा बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है। नगर बंद के दौरान श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर चौराहे के पास बड़ी संख्या में एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन रैली बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जरूरत है। ज्ञातव्य हो कि पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता से बौखलाए हुए लोगों द्वारा अशांति फैलाकर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में दहशतगर्दी के खिलाफ जो सकारात्मक माहौल विकसित किया है उसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल ना करने से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, यदि समाज में अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नहीं की जाती तो आगे भी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है
इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नागेश ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि राजनीतिक दुराग्रह से प्रेरित होकर गोटेगांव क्षेत्र के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, पार्टी इस घटना की निंदा करती है, भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन मालगुजार के खिलाफ किये गए कायराना पूर्ण हमले से यह स्पष्ट हो गया है कि इस घटना के पीछे कुछ कथित नेताओं का हाथ है जो कार्यवाही एवं जांच का विषय है। ज्ञापन में उपस्थित हाकम सिंह चढ़ार, निधान सिंह पटेल ,दादू राम पटेल ,महेंद्र नागेश, अभिषेक पटेल, संतोष दुबे ,जितेंद्र ठाकुर ,सतीश पटेल ,विमलेश राजपूत ,पंकज चौकसे, शक्ति सिंह राजपूत, सतीश पटेल (बटोरी), दीपक सोनी ,केहर सिंह पटेल, मुकेश चोकसे ,जगदीश श्रीवास, सतीश अग्रवाल ,जितेंद्र राजपूत ,राजेंद्र राय (गिठ्ठल), नरेंद्र पटेल ,जगदीश पटेल ,जितेंद्र पुरोहित ,दुलीचंद विश्वकर्मा ,तेज सिंह घोसी ,नेतराम पटेल ,पुरुषोत्तम पटेल ,जितेंद्र पटेल, ब्रज मोहन पटेल ,राजा ठाकुर ,कमल मेहरा ,सोनू पटेल ,नीलेश पटेल ,सौरभ पटेल ,भरत पटेल ,शिवनारायण पटेल ,प्रदीप पटेल, श्याम नायक, घनश्याम विश्वकर्मा, मन्नू घोसी ,धर्मेंद्र चौहान ,रानू सेन ,विक्की श्रीवास्तव ,चंदू कहार ,नीलेश सोनी, भाईलाल पटेल सहित उपस्थित रहे ।
0 Comments