प्रशासनिक व राजनीतिक तंत्र सुस्त रेत माफियाओं का जुल्म चर्म पर

प्रशासनिक व राजनीतिक तंत्र सुस्त रेत माफियाओं का जुल्म चर्म पर 

HR  TIMES NEWSनरसिंहपुर :-  प्रशासनिक व राजनैतिक तंत्र सुस्त होने के कारण जिले में माफिया वर्ग बेखोफ हो गया है  पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने लाश रखकर आम जनता को अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है यह प्रशासन व राजनीतिक खेल नहीं है तो क्याा है जब सूचना मिलती है तो कार्यवाही करने में देर करना यही तो सुस्ती है साहब आज इस ढिलमूल रवैये के कारण करेली थाना अंतर्गत ग्राम रांकई निवासी जुल्फिकार अली पिता स्व.शौकत मोहम्मद और उनके पुत्र परवेज अली अपने मकान में सो रहे थे 5 सितंबर की रात को रातीकरार के शगुन घाट से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले रांकई निवासी खनन माफियाओं के द्वारा जान से मारने की नियत से परवेज अली के साथ लाठियों से मारपीट कर रहे थे l 

यह जुल्म नहीं तो क्या है साहब ?

मृतक के पिता जुल्फिकार अली अपने पुत्र को बचाने के लिए दौड़े तो उसी दौरान सभी खनन माफियाओं ने जुल्फिकार अली के ऊपर हमला कर दिया जिससे जुल्फिकार अली की हालत गंभीर बनी हुई है । जबकि पुत्र परवेज अली की नरसिंहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई l जुल्फिकार अली ने बताया हमला करने का कारण 4 दिन पहले खनिज विभाग द्वारा रातीकरार  के शगुनघाट में  रेत खनन करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई की गई थी । जिसमें 6 ट्रैक्टर ट्राली एक मोटरसाइकिल एवं 10 ट्राली रेत को जप्त किया था l खनन माफियाओं को शक था कि खनिज विभाग को जुल्फिकार अली ने सूचना दी थी।

रेत चोरों के हौसले बुलंद संरक्षण किसका ?

सबके बूते पर बदला लेने के लिए खनन माफियाओं ने जुल्फिकार अली के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया l घटना की सूचना करेली पुलिस को दी गई पुलिस ने जुल्फिकार अली की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

इनका कहना 

 दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है बाकी भी जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 
        नरसिंहपुर

Post a Comment

0 Comments