अपनी मांगों को लेकर आज से चरण 2 आंदोलन प्रारंभ 9 सितंबर को साक्षरता पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन
हेमराज विश्वकर्मा
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर :- मप्र, छत्तीसगढ संयुक्त राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर पेंशनर्स समाज द्वारा 5 से 9 सितम्बर तक चरणबद्ध आन्दोलन के प्रथम दिवस 5 सितम्बर को प्रातः 6 बजे नरसिंह मंदिर में प्रभात फेरी में उपस्थित रहे। 6 सितम्बर को साई मंदिर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ प्रातः 9 बजे किया जांवेगा। 7 सितंबर को सुनरकांड पाठ होगा। 8 सितंबर को गायत्री शक्ति पीठ में प्रातः 8 बजे सद्बुद्धि यज्ञ होगा। 9 सितंबर को 12 बजे साक्षरता पार्क में सभा के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जावेगा। सभी तहसील मुख्यालय पर भी उपरोक्तानुसार चरण बद्ध आन्दोलन किया जावेगा। और मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष एसके चतुर्वेदी ने जिले के सभी पेंशनर्स से आन्दोलन में उपस्थिति की अपील की है।
0 Comments